
नवरात्र महोत्सव पर चैतन्य देवियों की झांकी
राजकिशोर नगर एवं टिकरापारा:-
नवरात्र के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा द्वारा राजकिशोर नगर सेवा केंद्र में नवमी के दिन भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष आकर्षण रहा – चैतन्य देवियों की झांकी, जिसमें शक्ति स्वरूप मातृशक्ति के विभिन्न रूपों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ देवियों के भक्ति गीत और उनके रूप में विराजित कन्याओं की आरती से हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस झांकी का दर्शन कर आत्मिक शांति और शक्ति का अनुभव किया। इस झांकी से उन्हें आध्यात्मिक शक्ति और मातृशक्ति के महत्व का गहन संदेश प्राप्त हुआ। *त्रिपुरा के मूलनिवासी डिप्टी कमांडेंट कुसमुंडा क्षेत्र भ्राता मिहिर दत्ता जी ने दुर्गा जी की आरती का प्रथम अवसर मिलने पर ब्रह्माकुमारी बहनों का आभार एवं हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर केंद्र प्रभारी एवं राज्य मीडिया समन्वयक आदरणीय मंजू दीदी जी ने नवरात्र के आध्यात्मिक महत्व को स्पष्ट करते हुए कहा कि शक्ति की वास्तविक पूजा तभी है, जब हम अपने भीतर की कमजोरियों और नकारात्मकता रूपी असुरों का नाश कर, पवित्र और सकारात्मक जीवन अपनाएँ।
राजकिशोर नगर व टिकरापारा सेवा केंद्र द्वारा इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर किए जाते हैं, जिसका उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागृति, नारी शक्ति का सम्मान और मूल्यों की स्थापना करना है। दीदी जी के द्वारा बिलासपुर के सभी बहनों -भाइयों को विजयादशमी की अग्रिम शुभकामनाएं एवं
चैतन्य देवियों जैसे एकाग्रता स्थिरता अपने जीवन में लाने 5 अक्टूबर से इसी केंद्र पर प्रारंभ हो रहे निशुल्क राजयोग अनुभूति शिविर में आप सभी को सादर आमंत्रण है।