
रायपुर, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा दिनांक 26 अक्टूबर दिन रविवार को आशीर्वाद भवन बैरन बाजार में भव्य दीपावली मिलन समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, बच्चे तथा युवा जन उपस्थित रहे। पूरा वातावरण दीपावली के उत्सव की तरह रोशनी, खुशी और आपसी सौहार्द से भरा हुआ था। विभिन्न कक्षाओं में मेरिट में आने वाले 70 विद्यार्थियों गोल्ड एवं सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया,

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती के वंदन से हुआ। तत्पश्चात महिला मंडल द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा गोवर्धन पर्वत के संवाद का मनोहारी नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई। महिला मंडल द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया । महिला मंडल की पूरी टीम ने बहुत अच्छी प्रस्तुतियां दी, यह प्रस्तुती उपाध्यक्षा श्रीमती नीता अवस्थी एवं टीम (महिला मंडल) के मार्गदर्शन प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा किया गया।
अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा ने अध्यक्षीय भाषण दिया और समाज के उपाध्यक्ष श्री संजय अवस्थी ने स्वागत भाषण दिया और सचिव श्री राजेश दीक्षित ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और पूरी टीम ने अपने उत्कृष्ट नेतृत्व और समर्पण से पूरे आयोजन को सफल बनाया। समाज के युवा जन की मेहनत, दूरदर्शिता और टीम भावना ने इस वर्ष के कार्यक्रम को यादगार बना दिया। आज के कार्यक्रम के बतौर अतिथि श्री अवधेश त्रिवेदी वरिष्ठ प्रबंधक वाणिज्य रायपुर रेल मंडल रहे साथ ही बतौर अतिथि के रूप में रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा पूर्व मंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा पूर्व मंत्री श्री अमितेश शुक्ल पूर्व विधायक श्री विकास उपाध्याय उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन श्री विकास तिवारी एवं श्री राजेश मिश्रा ने किया।
समाज के 70 प्रतिभावान विद्यार्थियों को गोल्ड एवं सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसमें कक्षा 10वीं और 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 02-02 कुल 04 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल एवं शेष विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया, जिससे सभी के चेहरों पर गर्व और खुशी झलक उठी। साथ ही समाज के अन्य लोग जिन्होंने अपने कार्य कौशल के आधार पर समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई उन्हें भी अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।
अंत में, सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और यह संकल्प लिया कि आने वाले वर्ष में भी ऐसे आयोजन और भी बड़े स्तर पर होंगे। सचमुच, यह दीपावली मिलन समारोह प्रेम, एकता और समाज की प्रगति का प्रतीक बन गया।
✨ कार्यक्रम समाप्ति के पूर्व समाज के सह सचिव श्री अनुराग पांडेय ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।