
दिनांक 6 नवंबर 2025 को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय बिलासपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा नए स्वयंसेवक के लिए ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों को एनएसएस के बारे में जानकारी दिया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर मनोज सिन्हा रहे एवं उनके साथ मंच पर विशेष अतिथि डॉक्टर कांति आंचल मैम एवं डॉक्टर आर के सचदेव सर तथा कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉक्टर यू के श्रीवास्तव प्राचार्य एवं प्रोग्राम ऑफिसर एल के गवेल रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन , राज्य गीत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत से हुआ। इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी एल के गवेल ने अतिथियों का स्वागत किया ।
इसके बाद डॉक्टर यू के श्रीवास्तव ने एनएसएस के सभी छात्रों को एनएसएस से जुड़ने एवं भावी भविष्य की शुभकामनाएं दी। डॉ आर सचदेव सर जी ने एनएसएस बैच का व्याख्यान किया, सेवा कार्य का भाव स्वयं से आए और हम उन पर कार्य करें यह बताते हुए उन्होंने उदाहरण स्वरूप वर्तमान में हुए रेल हादसे में उनके द्वारा दी गई सेवाओं का विवरण कर स्वयंसेवक को में प्रेरणा को बढ़ावा दिया।

अधिकारी जिला संगठक डॉक्टर श्रीमती कांति अंचल ने एनएसएस में होने वाले विभिन्न शिविरों ,कैंप एवं ए,बी,सी सर्टिफिकेट के बारे में प्रकाश डाली ।

उसके बाद मुख्य अतिथि डॉक्टर मनोज सिन्हा विश्वविद्यालय समन्वयक अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय,राजकीय एवं जिला स्तरीय पद पर आसीन महानुभावों का परिचय देकर स्वयंसेवकों को सात दिवसीय कैंप के बारे में एवं स्वयंसेवकों को आगे बढ़ने हेतु मार्गदर्शन दिए।
कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों के द्वारा एनएसएस गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की गई । स्वयं सेविका कुमारी हिमांशी के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं स्वयं सेवकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।