लर्निंग लाइसेंस शिविर का भव्य आयोजन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के मार्ग निर्देशन में सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन बिलासपुर पुलिस द्वारा किया जा रहा है इसी क्रम में आज शहर के प्रमुख चौक चौराहों में वाहन चालक को यातायात नियम की जानकारी दी गई हेलमेट एवं सीट बेल्ट की आवश्यकता एवं अनिवार्यता तथा सुरक्षा मापदंड बताए गए साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों में जिंगल के माध्यम से ट्राफिक अपडेट ऑफ बिलासपुर का प्रसारण किया गया विदित हो कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान प्रतिदिन आम जनता को यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील एवं जागरुक किए जाने यातायात पुलिस सहित विभिन् समाजिक संस्थाओं द्वारा जागरुकता संबंधि विभिन् आयोजन किए जा रहे इसी क्रम में यातायात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राम गोपाल करिया रे द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि कल दिनांक 11 जनवरी 2026 से वाहन चालकों के लिए स्थानीय यातायात कार्यालय परिसर सत्यम चौक बिलासपुर में प्रातः 10:00 बजे से लर्निंग लाइसेंस एवं वाहन बीमा शिविर का आयोजन होगा लर्निंग लाइसेंस हेतु आधार कार्ड कक्षा दसवीं की अंकसूची पासपोर्ट साइज के चार फोटोग्राफ तथा निर्धारित आवेदन किया जाना आवश्यक होगा इसी प्रकार वाहन चालक शिविर में अपनी वाहन का बीमा करा सकते हैं शिविर में परिवहन विभाग से मान्यता प्राप्त सेवा केंद्र तथा बीमा विभाग से मान्यता प्राप्त एजेंसी द्वारा अपनी सेवाएं दी जाएगी आम जनता से अपील है कि जनहित में लगाए जा रहे इस शिविर का लाभ अवश्य उठाए।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *