बिलासपुर के सरजू बगीचा मसानगंज में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

नगर समाचार,एस.पी.शुक्ला कार्यकारी संपादक की कलम से, बिलासपुर नगर के सरजू बगीचा मसानगंज मोहल्ले में दिनांक 9 से 16 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होना प्रस्तावित है, जिसमें कथावाचक आचार्य पंडित अशोक कृष्ण जी महाराज ज्योतिष आचार्य वृंदावन के मुखारविंद से सुनने को मिलेगी जिसका लाभ सभी भक्तगण उठा सकते हैं।इस कार्यक्रम का आयोजन सार्वजनिक भागवत कथा आयोजन समिति एवं महिला मंडल द्वारा किया जा रहा है। सभी भक्तजनों से अनुरोध है कि इस पवित्र श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर अपने जीवन को कृतार्थ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *