
बिलासपुर बीएनआई उद्योग एवं व्यापार मेले 2026 के भव्य मंच पर मानवता की सेवा और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाली ब्रह्माकुमारीज़ बिलासपुर मुख्य सेवाकेंद्र संचालिका वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका, आदरणीय स्वाति दीदी को प्रतिष्ठित ‘लाइफटाइम कंट्रीब्यूशन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
इस गरिमामय समारोह में बिल्हा विधानसभा के विधायक भ्राता धरमलाल कौशिक जी, क्रेडा अध्यक्ष भ्राता भूपेंद्र सवन्नी जी, BNI मेला अध्यक्ष भ्राता किरणपाल सिंह चावला एवं मेला संयोजक भ्राता गणेश अग्रवाल जी सहित शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया।