
शिविर 14 फ़रवरी शनिवार सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक, मध्यनगरी चौक स्थित बिलासपुर प्रेस ट्रस्ट भवन में आयोजित होगा
जो की शिशु भवन के सामने है
शिविर में महानगरों में होने वाली हज़ारों रूपये की जाँच फ़ाइबरों स्कैन जाँच निशुल्क की जाएगी
यह जाँच की मशीन विशेष रूप से बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनियुक्त कार्यकारिणी के प्रयासों से सभी पत्रकार साथियों, उनके परिवार जनों के अलावा बिलासपुर के सभी नागरिकों के सहायतार्थ मंगवाई जा रही है
इस मशीन से लीवर की वर्तमान स्थिती का पता लगाया जा सकेगा
जाँच के लिए चिकित्सकों ने खाली पेट अथवा जाँच के पहले 3 घंटे खाली पेट रहने का आग्रह किया गया है
शिविर में मध्य भारत के प्रसिद्ध लीवर व पेट के डॉ. समर्थ शर्मा ग्लोबल गैस्ट्रो व लीवर केयर अशोक नगर सरकंडा, ( पूर्व सलाहकार सर गंगाराम हॉस्पिटल नई दिल्ली ) भी उपस्थित रहेंगे
जिनसे मुलाक़ात निशुल्क रहेगी
साथ ही सभी के लिए निशुल्क शुगर व यूरिक एसिड जाँच की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल पर राखी जा रही है
कार्यक्रम में जाँच के बाद सभी को निशुल्क ओ पी डी कार्ड भी प्रदान किया जायेगा, जिस से लोग पुनः डॉ. से निशुल्क मुलाक़ात उनके क्लिनिक जाकर कर सकेंगे
इस जाँच का लाभ 16 वर्ष से अधिक का हर व्यक्ति उठा सकता है
विशेष कर शुगर बीपी मोटापा गैस की शिकायत, अल्कोहल लेने वाले, तेल वाली चीज़े खाने वाले, बुज़ुर्गो को, सभी को इस जाँच की अवश्य करवाना चाहिए
जाँच पूरी तरह से निशुल्क है, चिकित्सक से मुलाक़ात व परामर्श भी निशुल्क है
शिविर स्थल पर सीधा पंजीयन होगा और पहले आओ पहले पाओ वाले सिद्धांत पर सभी की जाँच होती चली जाएगी
रिपोर्ट भी सभी को उसी समय तत्काल बना के दे दी जाएगी !
उपरोक्त जानकारी शिविर के आयोजकों द्वारा प्रदान की गई