राष्ट्रपति के आगमन से गौरवान्वित हुआ बस्तर, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया आत्मीय स्वागत

प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ (बस्तर) में महामहिम राष्ट्रपति महोदय के आगमन के अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने उनका नमन, वंदन एवं आत्मीय अभिनंदन किया।

इस अवसर पर श्री तोखन साहू ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति से बस्तर अंचल गौरवान्वित हुआ है तथा इससे क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने राष्ट्रपति महोदय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके सफल एवं सार्थक प्रवास की कामना की।

महामहिम राष्ट्रपति के इस दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विमर्श प्रस्तावित है, जिससे जनजातीय अंचलों के समग्र विकास को गति मिलने की अपेक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *