
रायपुर। आशीर्वाद हायर सेकेंडरी इंग्लिश स्कूल, बैरन बाजार, रायपुर के माध्यम से कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल के तत्वावधान में कान्यकुब्ज युवा मंडल द्वारा प्रदेश स्तरीय ‘‘कान्यकुब्ज प्रीमियर लीग-2026’’ का भव्य शुभारंभ कल दिनांक 24 फरवरी से 27 फरवरी तक, सुभाष स्टेडियम, नल घर चौक, रायपुर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की टीम उतर रही है, जिसमें आशीर्वाद इलेवन रायपुर, द्रोणाचार्य इलेवन रायपुर, परशुराम इलेवन रायपुर, श्री भारद्वाज बस्तर, चाणक्य चैलेंजर्स, महाकाल लवन, महर्षि विश्वामित्र इलेवन बिलासपुर, महर्षि कणाद राजनांदगांव। इसका भव्य शुभारंभ मैच कल 24 फरवरी को 10ः30 बजे से आशीर्वाद इलेवन वर्सेस महर्षि विश्वामित्र एवं दी महाकाल लवन वर्सेस महर्षि कणाद इलेवन राजनांदगांव के मध्य समाज के अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा, सचिव श्री राज कुमार दीक्षित, सरंक्षक श्री वीरेन्द्र पाण्डेय जी पूर्व विधायक एवं पदाधिकारियों के करकमलों से किया जाएगा। इस परिप्रेक्ष्य में महर्षि आशीर्वाद इलेवन, द्रोणाचार्य इलेवन एवं चाणक्य चैलेंजर्स टीम की जर्सी लांच समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव राजकुमार दीक्षित एवं सरंक्षक वीरेन्द्र पाण्डेय द्वारा की गई। इस प्रीमियर लीग के संयोजक संगम तिवारी, प्रभात पाण्डेय, राघवेन्द्र पाठक, लखन लाल बाजपेयी, अभिषेक मिश्रा, आशीष बाजपेयी, अजय बाजपेयी, आशुतोष द्विवेदी कान्यकुब्ज युवा मंडल है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष नीता अवस्थी, उपाध्यक्ष संजय अवस्थी, पूर्व सचिव राजेन्द्र शुक्ला, गिरजा शंकर दीक्षित, श्रीकांत अवस्थी, आभा बाजपेयी, निशा पाण्डेय, राधा तिवारी, डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी, आशीष बाजपेयी, प्रभात मिश्रा, संगम तिवारी, दीपक तिवारी, विजय शुक्ला, प्रसून दीक्षित, रितेश अवस्थी, राघवेन्द्र पाठक, संजय अवस्थी (गीता नगर), विकास तिवारी, निशा अवस्थी, संगीता मिश्रा, डॉ. अनिता शुक्ला, अजय बाजपेयी, लखनलाल बाजपेयी, इन्द्र कुमार तिवारी, आशुतोष द्विवेदी, प्रभात पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, सोमेश दीक्षित, जितेन्द्र बाजपेयी, दुर्गेश बाजपेयी आदि उपस्थित रहें।
