
रायपुर। आशीर्वाद हायर सेकेंडरी इंग्लिश स्कूल, बैरन बाजार, रायपुर के माध्यम से कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल के तत्वावधान में कान्यकुब्ज युवा मंडल द्वारा प्रदेश स्तरीय ‘‘कान्यकुब्ज प्रीमियर लीग-2026’’ का आयोजन सुभाष स्टेडियम, नलघर चौक, रायपुर में किया जा रहा है। आज के रोमांचक मुकाबले में महर्षि आशीर्वाद इलेवन रायपुर और महर्षि विश्वामित्र बिलासपुर के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में बिलासपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। टॉस के बाद बल्लेबाजी करते हुए महर्षि आशीर्वाद इलेवन रायपुर की टीम निर्धारित ओवरों में 60 रन ही बना सकी। टीम के बल्लेबाजों ने संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन विपक्षी टीम की सधी हुई गेंदबाजी के सामने बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाए।

61 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महर्षि विश्वामित्र बिलासपुर की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने मात्र 4 ओवर में 63 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजों की तेज तर्रार पारी और संतुलित खेल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

