
आज दिनांक 19/03/2026 को श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ला एवं सक्रिय कार्यकर्ता राघव साहू के द्वारा मीनाक्षी प्रिंटर के संचालक शिव देवांगन को उनके सामाजिक उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए सम्मानित किया गया,इस अवसर पर संचालक शिव देवांगन ने कहा कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन विगत चार वर्ष से लगातार कार्य कर रही है और इस कार्य में जितना भी समय हो में इस फाउंडेशन को देता हूं मुझे भी अच्छा लगता है बिलासपुर में ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में भी एक अपना ब्रांड बनाया है, इसके लिए फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ला जी और उनकी पूरी टीम को सादर साधुवाद है और आज जो मुझे सम्मान मिला इसके लिए मैं उनकी पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं!