
रायपुर । भगवान परशुराम जी के प्राकट्योत्सव की पूर्व संध्या पर कान्यकुब्ज सभा और शिक्षा मंडल द्वारा भगवान परशुराम जी की महा-आरती और भजन संध्या का कार्यक्रम 18 अप्रैल शनिवार को शाम 6 बजे से आर्शीवाद भवन रायपुर में रखा गया है । सभा के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा और महासचिव राजकुमार दीक्षित ने बताया कि भगवान परशुराम जी के प्राकट्योत्सव पर विभिन्न तरह के आयोजन करने वाले समस्त ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों का अभिनंदन भी किया जाएगा। इस बार परशुराम प्राकट्योत्सव सभी के साथ मिलकर और भी भव्य रूप मनाने की तैयारी की जा रही है।