
संवाददाता: बसंत राघव
बिलासपुर। समाज सेवा और जन-कल्याण की भावना को समर्पित रहे संघर्षरत्न इंजी. सुरेन्द्र सिंह टुटेजा की पावन स्मृति में आगामी 22 अप्रैल 2026, बुधवार को एक विशेष लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर जन-सामान्य की सुविधा हेतु एक ‘शव वाहन एवं डीप फ्रीजर’ सेंट्रल गुरुद्वारा लोक न्यास ट्रस्ट, गोंडपारा, बिलासपुर को प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम का विवरण: दिनांक: 22 अप्रैल 2026, बुधवार। समय: शाम 04:00 बजे
स्थान: प्रार्थना सभा भवन, जल संसाधन विभाग परिसर, बिलासपुर।
इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय अग्रवाल (IAS), कलेक्टर, बिलासपुर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजी. वरूण राजपूत (S.E. - P.M.G.S.Y., बिलासपुर) करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में इंजी. शंकर राव सोनाने (मुख्य अभियंता, हसदेव बांगो परियोजना), इंजी. विनोद कुमार मिंज (S.E. – R.E.S., बिलासपुर) और इंजी. जितेन्द्र नेताम (मुख्य अभियंता, जल संसाधन, हसदेव कछार) उपस्थित रहेंगे।
यह पहल फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स, जिला समिति, बिलासपुर द्वारा की गई है। समिति ने सभी गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों से इस लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित होने का सादर आग्रह किया है।