योग भारत की प्राचीन धरोहर – ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी

आयुष मंत्रालय के योग संगम पोर्टल से वर्चुअल जुड़कर शिव-अनुराग भवन में किया गया योगाभ्यास

बिलासपुर। इस 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026* के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ब्रह्माकुमारीज़ के शिव अनुराग भवन एवं प्रभु दर्शन भवन सेवाकेंद्रों पर ब्रह्माकुमारी बहनों एवं साधकों ने आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास किया। आयुष विभाग से बहुत सुन्दर वर्चुअल अभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित ढंग से तैयार किया गया है, जिससे हर आयु वर्ग का व्यक्ति सुरक्षित रूप से योग का लाभ प्राप्त कर सकता है। उन्होंने सभी से 21 जून को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया।

दीदी ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रखी गई है। कार्यक्रम में उपस्थित साधकों ने जिला प्रशासन एवं आयुष मंत्रालय के अभियान से जुड़कर प्रतिदिन योगाभ्यास करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *