बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर NGO महागठबंधन, सैकड़ों को मिली राहत

बिलासपुर, 18 जुलाई 2026। शहर में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिलासपुर NGO महागठबंधन से जुड़े सभी सामाजिक संगठन एक मंच पर आए और संयुक्त रूप से राहत अभियान चलाया।

अभियान के तहत बगदाई मंदिर, बिजौर एवं आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे जरूरतमंदों तक गर्म भोजन पहुंचाया गया। इसके साथ ही शासकीय मिडिल स्कूल, बिजौर (ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के पास) तथा साहू भवन, बहतराई (प्रथम हॉस्पिटल के समीप) में भी भोजन वितरण शिविर आयोजित किए गए, जिससे बड़ी संख्या में बाढ़ पीड़ितों को राहत मिली।

“मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है”
यह जानकारी देते हुए शांता फाउंडेशन के संस्थापक नीरज गेमनानी ने कहा, “आपदा की इस घड़ी में हम सबका एक ही धर्म है – मानव सेवा। बिलासपुर NGO महागठबंधन का प्रत्येक सदस्य दिन-रात जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने में जुटा है।”

उन्होंने आगे बताया कि राहत कार्य निरंतर जारी रहेगा। जब तक शहर में एक भी व्यक्ति बाढ़ से प्रभावित है, तब तक महागठबंधन का सेवा अभियान चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *