

एस.पी.शुक्ला कार्यकारी संपादक की कलम से, बिलासपुर समाचार,आज दिनांक 18/07/2026 को अमन विहार मंगला स्थित संघ के भवन में राजस्व पटवारी संघ जिला शाखा की बैठक जिलाध्यक्ष विजय भारत साहू की अध्यक्षता में रखकर उसमें विभिन्न प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें समयमान वेतनमान एवं पदोन्नति समय पर नहीं होने की स्थिति में कभी भी बिना किसी पूर्व सूचना के हड़ताल में जाने का निर्णय, वर्षाकाल में खेतों में पानी भरने एव फसल लगे होने की स्थिति में नक्शा बटांकन नहीं करने का निर्णय, कलेक्टर बिलासपुर द्वारा सभी एसडीएम/कानूनगो को समयमान वेतनमान निर्धारण करने का निर्देश दिए जाने के उपरांत भी कुछ तहसीलों में कानूनगो द्वारा इसका पालन नहीं करने पर उन्हें अन्यत्र स्थानांतरित करने का निर्णय लेकर ज्ञापन देने का निर्णय,डीसीएस हेतु पूर्व अनुभवों को देखकर सर्वेयर की नियुक्ति तहसील कार्यालय से करने,एग्रीस्टेक पंजीयन में संयुक्त खातों में सह खातेदारों की मृत्यु,पलायन,आपसी विवाद की स्थिति में अनक्लेम्ड बकेट पूर्ण नहीं होने की स्थिति में और समय देने का निर्णय, आबादी ड्रोन सर्वे के संबंध में टेक्नीकल, साफ्टवेयर इंजीनियर द्वारा कार्य कराने का निर्णय, चूंकि पटवारी का पद 12 वीं पास होने से उसमें त्रुटि की आशंका है, आबादी नक्शे को सुधार पश्चात उसे तहसील कार्यालय में जमा करने का निर्णय, शासकीय भूमि की जानकारी में पूर्व में पारित हुए आदेशों का उल्लेख करने संबंधी आदेश के तहत उस पर न्यायालय में प्रकरण पंजीबद्ध कर भूमि स्वामी से लिए जाने का निर्णय, शासकीय न्यायालयों में पारित आदेशों में 'पटवारी रिकार्ड ' शब्दों का उल्लेख नहीं करने, क्योंकि राजस्व अभिलेखों में कहीं भी पटवारी रिकार्ड शब्द का उल्लेख नहीं है,आदि विभिन्न मांगों के संबंध में निर्णय लेते हुए प्रस्ताव पारित किया गया, आज की बैठक में सभी तहसीलों से आये पटवारी गण उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला सचिव पवन पठारी द्वारा श्रीसूर्या पुष्पा पोर्टल न्यूज को दी गई।