



बिलासपुर, 19 जुलाई 2026। जब पूरा शहर जल प्रलय में डूबा, चूल्हे बुझे और बच्चे भूख से बिलखे, तब बिलासपुर NGO महागठबंधन ने “सेवा परमो धर्मः” का झंडा बुलंद किया। शहर के सभी सामाजिक संगठन एक सेतु बनकर मैदान में उतरे और बाढ़ पीड़ितों की भूख मिटाने का बीड़ा उठाया।
सेवा कार्य बगदाई मंदिर, बिजौर के पानी में फंसे घरों तक गर्म भोजन पहुंचाया गया। शासकीय मिडिल स्कूल, बिजौर (ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के पास), साहू भवन, बहतराई (प्रथम हॉस्पिटल के समीप) और डीएलएस कॉलेज के पास,सैकड़ों परिवारों ने राहत की सांस ली।

