
बिलासपुर | देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” में अब छत्तीसगढ़ का परचम लहराएगा। 12 से 15 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले इस महाकुंभ में सरगुजा से बस्तर तक के व्यापारियों को उतारने के लिए CAIT छत्तीसगढ़ ने कमर कस ली है।

आज प्रदेश कार्यालय, रायपुर में CAIT छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता CAIT के नेशनल वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के सदस्य श्री अमर पारवानी ने की। बैठक में प्रदेश के 26 जिलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर हर जिले से रिकॉर्ड बिजनेस डेलीगेट पंजीयन कराने का संकल्प लिया। इस बैठक में CAIT बिलासपुर ने भी अहम भूमिका निभाई।

“ये सिर्फ मेला नहीं, व्यापार का महायुद्ध है”
श्री अमर पारवानी ने कहा कि “भारत व्यापार महोत्सव सिर्फ प्रदर्शनी नहीं है। ये भारत की आर्थिक ताकत, स्वदेशी ताकत और ग्लोबल व्यापार का सबसे बड़ा संगम है।” यहां से छत्तीसगढ़ के व्यापारी, MSME, स्टार्टअप और महिला उद्यमी सीधे दुनिया के बाजार से जुड़ेंगे।
महोत्सव में कई देशों के राजदूत, विदेशी खरीदार, निवेशक, ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनियां और देशभर के टॉप उद्योगपति एक मंच पर होंगे। इससे छत्तीसगढ़ के उत्पादों को सीधे इंटरनेशनल मार्केट मिलेगा और निर्यात के नए रास्ते खुलेंगे।
व्यापारियों को यहां B2B मीटिंग्स, AI-ऑटोमेशन, डिजिटल कॉमर्स, नई मशीनरी, ब्रांडिंग, फ्रेंचाइजी और इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के गोल्डन अवसर मिलेंगे।
“छत्तीसगढ़ के माल को मिलेगी वर्ल्ड पहचान”
प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने कहा कि ये महोत्सव हमारे हस्तशिल्प, लघु उद्योग और लोकल प्रोडक्ट को नेशनल-इंटरनेशनल पहचान दिलाएगा। हर जिले में अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को जोड़ा जाएगा।
प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह ने कहा कि ये अवसर “लोकल टू ग्लोबल” बनने का है। सीखने, जुड़ने और व्यापार 10 गुना बढ़ाने का मौका है।
बिलासपुर टीम को मिली शाबाशी
बैठक में भारत व्यापार महोत्सव में CAIT बिलासपुर के योगदान की जमकर सराहना हुई। अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल और संगठन महामंत्री परमजीत ने कहा कि बिलासपुर से भी बड़ी संख्या में डेलीगेट दिल्ली जाएंगे।
उपस्थित रहे प्रमुख पदाधिकारी
अमर पारवानी, विक्रम सिंह देव, जितेंद्र दोषी, परमानंद जैन, अवनीत सिंह, सुरेंदर सिंह, जीवत बजाज, वाशु मखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी, शंकर बजाज, हीरानंद जयसिंह, राजू डागा, प्रकाश सांखला, आशीष अग्रवाल, परमजीत उबेजा, राकेश अग्रवाल, बलराम रोहरा सहित 26 जिलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।