“रिमझिम बारिश में बॉलीवुड की धूम: प्रत्युषा फाउंडेशन का ‘वेलकम मानसून’ कार्यक्रम संपन्न”

रायपुर। प्रत्युषा फाउंडेशन, रायपुर द्वारा सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में ‘वेलकम मानसून – बॉलीवुड थीम’ पर आधारित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संस्थापिका प्रीति दास मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में 40 से अधिक महिलाएं बॉलीवुड अभिनेत्रियों के रूप में सज-धज कर शामिल हुईं।

कार्यक्रम की सह-संयोजिका लक्ष्मी जिल्हारे ने फिल्मी गीत “ओम शांति ओम” पर रैंप वॉक करते हुए सभागार में प्रवेश किया और इसी गीत पर सभी महिलाओं ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्था की अध्यक्ष सुमन पांडे ने कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की घोषणा की। इसके बाद अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर भगवान इंद्र देव से अच्छी बारिश की कामना की गई। मानसून को ध्यान में रखते हुए अतिथियों का स्वागत नारियल पानी भेंट कर किया गया।

अतिथियों के उद्बोधन
मृण्मय सिंह, मिसेज छत्तीसगढ़ स्टार फेस ऑफ इंडिया इंटरनेशनल ब्रांड एंबेसडर ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपना व्यवसाय शुरू करने और स्वास्थ्य के लिए क्रिकेट जैसे आउटडोर खेलों में भाग लेने की सलाह दी। उन्होंने एक गीत पर नृत्य भी प्रस्तुत किया।
डॉ. सीमा ओझा, संचालक, एस.के. केयर हॉस्पिटल ने मानसून में होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने, बाहर खुले में मिलने वाले खाद्य-पेय से बचने और ताजा, हल्का व गर्म भोजन करने की सलाह दी। सभी महिलाओं ने इस नियम का पालन करने का संकल्प लिया। डॉ. सीमा ओझा ने एक मधुर गीत भी प्रस्तुत किया।
डॉ. रश्मि चावरे, होम्योपैथिक चिकित्सक, पिंक एंड व्हाइट क्लिनिक भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
संस्कृति उपाध्यक्ष अर्चना वोरा ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया। छतरी को प्रॉप के रूप में उपयोग करते हुए “डम डम डिगा डिगा”, “मौसम भीगा-भीगा”, “आज रपट जाए तो हमें ना उठइयो”, “प्यार हुआ इकरार हुआ”, “बरसो रे मेघा”, “मेरे सामने वाली खिड़की में” जैसे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।
लक्ष्मी जिल्हारे माधुरी दीक्षित बनकर “दूल्हे के देवर”, रंजिता मिश्रा दीपिका पादुकोण बनकर “ओम शांति ओम”, अनीता गजबी सुष्मिता सेन बनकर “मैं हूँ ना”, कल्पना खंडेलवाल “राम आएंगे”, प्राची गुप्ता काजोल बनकर “कभी खुशी कभी गम”, स्मिता दास जूही चावला बनकर “घूंघट की आड़ में”, लता पुरोहित “तू जहाँ चलेगा” और डॉ. सीमा ओझा “दिल तो है” गीत पर नृत्य किया।

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए डम पास और हाउसी खेल का भी आयोजन किया गया।
विजेता: प्रथम – पूजा उरकुंडे, द्वितीय – अरुणा व्यास “जब वी मेट”, तृतीय – कोमल व्यास “दम मारो दम”

कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को मानसून में उपयोगी बॉबी प्रिंट की छतरी और वाटरप्रूफ मोबाइल कवर स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किए गए। अंत में सभी ने स्वल्पाहार का आनंद लिया।

कार्यक्रम का समापन सचिव रितु प्रजापति द्वारा “चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा ना कहना” गीत के साथ हुआ।

उपस्थित गणमान्य सदस्य: कोषाध्यक्ष शि यादव, सचिव रंजिता मिश्रा, सलाहकार सोनल राजेश शर्मा, जी. पुष्पा, अनीता सामंत, कंचन सहगल, कल्पना खंडेलवाल, सुमन हर्ष, रिंकी पुरोहित, खुशी सक्सेना, प्राची गुप्ता, ज्योति हर्ष, उमा स्वामी, लता पुरोहित, कोमल व्यास चौधरी, ममता जोशी सहित अन्य सदस्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *