
ग्रंथ विमोचन, सम्मान और लोकगीत प्रस्तुति होगी, 80 वर्षीय चिकारा वादक झड़ी राम साहू होंगे सम्मानित
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के यशस्वी साहित्यकार एवं प्रथम ईसुरी पुरस्कार से सम्मानित पंडित अमृतलाल दुबे की जयंती समारोह 1 अगस्त 2026 को संस्कार भवन, पुराना सरकंडा में सायं 4 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्रंथ विमोचन, सम्मान समारोह एवं लोकगीत की प्रस्तुति होगी।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री आशुतोष चतुर्वेदी, सीईओ बलरामपुर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार करेंगे।
इस अवसर पर न्यायमूर्ति श्री चन्द्रभूषण वाजपेयी, डॉ. अभिलाषा बेहार, सचिव छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग, डॉ. श्याम लाल निराला, प्राचार्य जेपी वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय एवं श्री संजय शर्मा, अध्यक्ष डीएलएस महाविद्यालय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में शिक्षाविद् डॉ. श्याम लाल निराला, वरिष्ठ कवि श्री सनत तिवारी, कथाकार श्रीमती अनामिका शर्मा शशि रायपुर, गीतकार श्री राम निहोरा राजपूत, मनोहर दास मानिकपुरी एवं 80 वर्षीय चिकारा वादक श्री झड़ी राम साहू का सम्मान किया जाएगा।
समारोह के दौरान विचार एवं काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा।