“घर की लक्ष्मी अब बनेगी आत्मनिर्भर” – सावन उत्सव में गूंजा नारी शक्ति का जयघोष

दिनांक 2अगस्त को लायंस क्लब बिलासपुर व बिलासपुर शक्ति,हर नारी रोजगार फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से होटल इंटरसिटी जगमल चौक में बड़ी ही भव्यता के साथ सावन उत्सव का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि किरण सिंह भाजपा नेत्री,विशिष्ट अतिथि जी एम टी कोर्डिनेटर लायन चंदा बंसल एवं जी एल टी कोर्डिनेटर लायन फरहीन चिश्ती जी थीं।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।इसके बाद अतिथियों ने अपना उद्बोधन दिया जिसमें उन्होंने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की और साथ ही दूसरी महिलाओं को भी लायंस क्लब से जुड़कर सेवा कार्य के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि किरण सिंह जी ने घरेलु महिलाओं के उद्योग को बढ़ाने के लिए किये गए इस कार्यक्रम की सराहना की।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें एवं गेम्स रखे गए जिसमें सावन सुंदरी बनी शिवांगी दीप सोनी जी।

मेहंदी में प्रथम ऊषा कोरी,द्वितीय रानू चित्रकार,हेयर स्टाइल में प्रथम ज्योति रजक व द्वितीय अन्नपूर्णा सिंह। टेलेंट हंट में रीता तिवारी,स्मृता मिश्रा व ज्योति रजक को बेस्ट थ्री। शिवांगी दीप सोनी,सायरा बानो, अर्चना, सत्या ज्योति,उषा,डॉ बरखा रानी को सांत्वना पुरस्कार, पंचुयलिटी निधि बहर व सुषमा वर्मा को, भाग्यलक्ष्मी में डॉ बरखा रानी को पुरस्कार प्राप्त हुए।

साथ ही साथ शक्ति क्लब ने सभी को कपड़े के थैले बांटकर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश भी दिया।

इस कार्यक्रम के संयोजक होटल इंटरसिटी के मालिक हरदीप सिंह सलूजा,अरविन्द वर्मा ,मधु शर्मा, और रोशनी दीक्षित थे।

इस कार्यक्रम में गृह उद्योग चलाने वाली महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगाए गए जिनकी सभी ने सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *