
‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र रथ’ पहुंचा शिव अनुराग भवन, ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने सैनिकों के लिए भेंट किए रक्षा सूत्र

बिलासपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर बिलासपुर कलेक्टर भ्राता संजय अग्रवाल जी ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र, शिव अनुराग भवन पहुंचे। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए श्रावण मास की पहली राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर संजय अग्रवाल जी ने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा की जा रही आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं की सराहना की।

इसी अवसर पर देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 2026’ का रक्षा सूत्र रथ भी शिव अनुराग भवन पहुंचा। ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी एवं बहनों ने सैनिक भाइयों के लिए रक्षा सूत्र भेंट किए। इन रक्षा सूत्रों के साथ सैनिकों के लिए स्नेह संदेश एवं छत्तीसगढ़ की पवित्र मिट्टी भी भेजी जा रही है।
रक्षा सूत्र रथ के साथ पधारे पूर्व सैनिक महेंद्र प्रताप सिंह राणा को भी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने राखी बांधी। इस पहल के माध्यम से सीमा पर तैनात जवानों तक प्रेम, सम्मान और आत्मिक शक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से ब्रह्माकुमारीज़ ने संदेश दिया कि देश की रक्षा में समर्पित वीर जवानों के साथ पूरा समाज और राष्ट्र खड़ा है।