लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं डायबिटीज जागरूकता शिविर

क्लब का स्थाई प्रोजेक्ट शिक्षा एवं स्वास्थ्य है इसी के तहत आज दिनांक 8 अगस्त को
लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल की ओर से शासकीय विद्यालय, बहतराई में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं डायबिटीज जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं डायबिटीज जांच की गई तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।
स्वास्थ्य शिविर सुबह 10:30 बजे से 1:00 बजे तक आयोजित किया गया जहां स्कूल के बच्चों के साथ स्कूल टीचर एवं उनके अभिभावक भी लाभान्वित हुए, सावन के इस महीने में बरसात के मौसम में विभिन्न बीमारियां बड़े एवं बच्चों में फैल रही है संस्था के सदस्यों के द्वारा अपने आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई से रहने एवं साफ स्वच्छ पानी , पिये,या पानी गर्म करके पिए खुले और कटे फल का सेवन न करें ताजे फलों और ताजा भोजन का सेवन करें डॉक्टर के द्वारा दी गई
इस अवसर पर लोगों को मधुमेह के लक्षण, जोखिम कारक, समय पर जांच, बचाव एवं संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ बीमारियों की समय रहते पहचान एवं रोकथाम के लिए प्रेरित करना था।

स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष रीता राजगीर, सचिव दीप्ति साहू कोषाध्यक्ष डॉक्टर ज्योति नामदेव, विद्यालय की Principal स्मिता चोपडे सहित शिक्षकगण सीमा, रागिनी मिश्रा, शिल्पी धर एवं सतीश शर्मा का विशेष सहयोग रहा। वहीं प्रभात पाठशाला से महेंद्र ध्रुव, उत्कर्ष दुबे एवं सुरेंद्र केवट ने भी कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

इस कार्यक्रम को लायन सीमा श्रीवास्तव के द्वारा आयोजित करवाया गया रहीं। डिस्ट्रिक चेयरपर्सन-–डायबिटीज, District 3233-C लायन डॉक्टर सुरभि राजगीर , ने डायबिटीज जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल द्वारा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में 10th एवं 12th क्लास के में उत्कृष्ट अंक से उतीर्ण होने वाले 13 बच्चों को क्लब के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आगे भी क्लब द्वार आयोजित किए जाएंगे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *