द्रोणा पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

द्रोणा पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी, केजी-1 एवं केजी-2 के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण, सुदामा एवं बलभद्र की मनमोहक वेशभूषा में विद्यालय आए। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में शिक्षिकाओं द्वारा भगवान कृष्ण के जन्म पर आधारित सुंदर नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई। इस प्रस्तुति में नीता चक्रवर्ती, श्रद्धा गुप्ता, रश्मि मिश्रा, हेमलता बैस, प्रीति साहू, अनामिका मिश्रा, सुषमा मिश्रा, खुशी सिंह, प्रेरणा कोरी एवं निशिता राजपूत की सराहनीय भूमिका रही। शिक्षिकाओं की शानदार प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

नन्हे बच्चों द्वारा कृष्ण जन्म, पुतना, सुदामा से लेकर कालिया मर्दन तक झांकी बनाई गई।

जन्माष्टमी उत्सव के अवसर पर कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक दही-हांडी (मटकी फोड़) कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। दही-हांडी कार्यक्रम ने उत्सव में विशेष आकर्षण और रोमांच पैदा कर दिया।

इस अवसर पर द्रोणा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. अशोक पांडेय, डायरेक्टर मीनू पांडेय, प्राचार्या मानसी गोवर्धन एवं उप-प्राचार्या रमा मिश्रा ने भगवान कृष्ण के जन्म के महत्व एवं उनके जीवन संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उमंग और भक्तिमय वातावरण बना रहा। नन्हे बच्चों की मनमोहक वेशभूषा, शिक्षिकाओं की नृत्य-नाटिका एवं विद्यार्थियों की दही-हांडी प्रस्तुति ने जन्माष्टमी उत्सव को यादगार बना दिया। सभी अभिभावकों ने भी अपने बच्चों को खूब सुंदर तैयार करके भेजा था। अभिभावक हमेशा इसी तरह बच्चों को हर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित कर आगे बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *