रक्षा सूत्र सेवा के लिए रायपुर पहुंचीं बिलासपुर की बहनें, 500 बहनों के संगम में लिया आध्यात्मिक उन्नति का संदेश

बिलासपुर। ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा सेवा केंद्र से बीके मंजू दीदी के मार्गदर्शन में सेवा केंद्र पर रहने वाली 19 बहनों ने रायपुर स्थित शांति सरोवर में आयोजित तीन राज्यों के विशेष रक्षा सूत्र सेवा संगम में सहभागिता की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़, महाकौशल एवं उड़ीसा क्षेत्र की लगभग 500 बहनों ने एक साथ आध्यात्मिक सेवा, एकता और आत्मिक उन्नति का अनुभव किया।

कार्यक्रम में इंदौर जोन इंचार्ज बीके हेमा दीदी, बीके आशा दीदी, बीके उषा दीदी एवं बीके सविता दीदी ने बहनों को पवित्रता, सेवा और श्रेष्ठ संस्कारों का संदेश दिया। वहीं लंदन से बीके गोपी दीदी की ऑनलाइन क्लास कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही, जिसमें ईश्वरीय स्मृति और आत्मिक उन्नति पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन मिला।

रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षा सूत्र बांधकर प्रेम, सुरक्षा और आत्मीयता का संदेश दिया गया। साथ ही बालिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को उल्लासमय बना दिया।

बिलासपुर से शामिल हुई बहनों ने कहा कि इस आध्यात्मिक संगम से उन्हें नई ऊर्जा, सेवा का उमंग और संगठन की शक्ति का अनुभव हुआ। कार्यक्रम का मुख्य संदेश था कि सच्ची उन्नति बाहरी उपलब्धियों में नहीं, बल्कि स्वयं के संस्कारों, पवित्रता और परमात्म स्मृति से जीवन को श्रेष्ठ बनाने में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *