
बिलासपुर। शहर में तलवार और चाकू लहराकर दहशत फैलाने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के लिए कड़ा संदेश है।
बिलासपुर प्रबुद्धजनों का शहर है, यहाँ की जागरूक जनता ऐसे असामाजिक तत्वों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। जो लोग सोचते हैं कि हथियारों के बल पर शहर को डराएंगे, वे यह भूल जाएं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। साइबर और सामुदायिक पुलिसिंग की ब्रांड ‘चेतना’ के साथ मिलकर पुलिस ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई करेगी और शहर में अमन-चैन कायम रखेगी।
एसएसपी रजनेश सिंह ने साफ कहा है – “गुंडागर्दी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”