1600 मीडिया कर्मियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन में मंजू दीदी रहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी, राजयोग से अष्ट शक्तियों का कराया अनुभव

बिलासपुर। माउंट आबू में आयोजित राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन में बिलासपुर की बीके मंजू दीदी की प्रभावशाली सहभागिता रही। मीडिया एवं पीआर विंग की छत्तीसगढ़ राज्य समन्वयक के रूप में उन्होंने सम्मेलन के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी की जिम्मेदारी निभाई। देशभर से आए करीब 1600 मीडिया कर्मियों एवं प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में सहभागिता की।

1600 मीडिया कर्मियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बीके मंजू दीदी ने करीब 1600 मीडिया कर्मियों एवं प्रतिनिधियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने मीडिया को अपनी लेखनी, संवाद और डिजिटल माध्यमों से समाज में सकारात्मक सोच, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया।

राजयोग से अष्ट शक्तियों का कराया अनुभव

“दैनिक जीवन में आध्यात्म और राजयोग से अष्ट शक्तियों की प्राप्ति” विषय पर मंजू दीदी ने दो मेडिटेशन सत्र लिए। उन्होंने दैनिक जीवन में आध्यात्मिकता को अपनाने, मन को सकारात्मक दिशा देने और राजयोग के माध्यम से आंतरिक शक्तियों को जागृत करने का मार्गदर्शन दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया समन्वय, विंग ने किया सम्मान

10 एवं 11 सितंबर को आयोजित दोनों कल्चरल इवनिंग कार्यक्रमों के आयोजन एवं समन्वय में मंजू दीदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मीडिया एवं पीआर विंग की पंजाब जोन की जोनल कोऑर्डिनेटर बीके पूनम दीदी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मेलन में बीके ईश्वरी बहन ने राजयोग सत्र में कोऑर्डिनेशन तथा बीके विक्रम भाई ने ऑफिस सेवा में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *