
छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
बिलासपुर, 16 सितंबर 2026
छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान को लेकर बिलासपुर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किया है।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर द्वारा 15 सितंबर 2026 को जारी पत्र क्रमांक UmNi/Va.Pu.A./Bila/Steno-1/414/2026 के अनुसार, जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ शासन जनसंपर्क विभाग के पत्र File No. GENCOR-35/7707/2026-PRD दिनांक 03.09.2026 के परिपालन में प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक “सेवा संकल्प अभियान” का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लेना तथा केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाकर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
इसी के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया है कि 17 सितंबर 2026 को जिले के प्रत्येक थाना भवन/शासकीय भवन में आशीर्वाद का दीया अनिवार्य रूप से प्रज्वलित किया जाना सुनिश्चित किया जाए।