सकारात्मक सोच, योग और नशामुक्ति से बनेगा स्वस्थ समाज : बी.के. मंजू दीदी

भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति के सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में नशामुक्ति का संदेश

बिलासपुर। ज्ञानम पैलेस, सरजू बगीचा, बिलासपुर में भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति द्वारा सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, भारत स्वाभिमान के बिलासपुर के पूर्व प्रमुख गोविंद तिवारी जी, नव निर्वाचित प्रमुख तिलक चंद जी, महिला पतंजलि योग समिति की बिलासपुर जिला प्रभारी एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य हेमलता साहू तथा पतंजलि जिला प्रभारी के.के. श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बी.के. मंजू दीदी ने उपस्थित लोगों से नशामुक्ति के प्रेरणात्मक नारे लगवाए और सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने सकारात्मक सोच, योग एवं श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाकर नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिनके माध्यम से भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर बी.के. गायत्री, बी.के. पूर्णिमा एवं बी.के. ईश्वरी बहन तथा पतंजलि एवं भारत स्वाभिमान के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *