
बिलासपुर, 08 अक्टूबर 2026, गुरुवार
मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर रघु विहार, बिलासपुर द्वारा आज दिनांक 08 अक्टूबर को वाणिज्यिक कर (G.S.T.) विभाग, छत्तीसगढ़ (बिलासपुर संभाग) में “वर्क लाइफ बैलेंस” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में मेडिटेशन एंड मेमोरी ट्रेनर एवं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बी.के. विकास सर ने उपस्थित कर्मचारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
बी.के. विकास सर ने बताया कि किस प्रकार ड्यूटी के दौरान टेंशन फ्री रहा जा सकता है साथ ही मन की शक्तियों का प्रयोग सबको सिखाया गया क्योंकि सारी समस्याएं मन से शुरू होती हैं और मन की शक्तियों से ही उनका समाधान होता है एवं विभिन्न रोचक एक्टिविटीज़ के माध्यम से सभी को तनाव प्रबंधन और खुशहाल जीवन के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।
इस सत्र में विभाग की डिप्टी कमिश्नर श्रीमती मीना मिश्रा सहित जीएसटी विभाग के लगभग 60 अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सत्र का भरपूर लाभ लिया और इस सकारात्मक पहल के लिए मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर का आभार व्यक्त किया।