
कल्याण कुंज वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के बीच सेवा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, फाउंडेशन के पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति
बिलासपुर। श्री सूर्या पुष्पा फाउंडेशन द्वारा पितृ विदाई अमावस्या के पावन अवसर पर विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फाउंडेशन की ओर से दिनांक 10 अक्टूबर, शनिवार, शाम 4:00 बजे कल्याण कुंज वृद्ध आश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों के बीच फल और लीची जूस का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में वृद्धजनों को ताजे फल और ठंडा लीची जूस प्रदान कर सेवा, स्नेह और सम्मान व्यक्त किया गया। फाउंडेशन ने बताया कि पितृ पक्ष के समापन पर बुजुर्गों की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम शांतिपूर्वक और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।
सेवा कार्य में उपस्थित: एसपी शुक्ला, पुष्पा शुक्ला, गीता मिश्रा, गौरव शुक्ला, , टिकेश्वर शाव, अभय दुबे, आमना राजगीर संगीता तिवारी रंजन प्रधान एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे!