

बिलासपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के बिलासपुर जिला अध्यक्ष श्री हीरानन्द जयसिंह के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में बिलासपुर जिले के अंतर्गत व्यापारिक महासंघों के विस्तार और मजबूती के लिए तखतपुर इकाई का सफलतापूर्वक गठन कर दिया गया है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया जी एवं राष्ट्रीय महामंत्री एवं माननीय सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल जी कैट राष्ट्रीय वॉइस चेयरमेन श्री अमर परवानी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी , राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा की सहमति तथा CAIT छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन जी एवं कैट छत्तीसगढ़ कार्यकारी अध्यक्ष बिलासपुर इकाई प्रभारी श्री राकेश ओचवानी जी , कैट बिलासपुर जिला अध्यक्ष श्री हीरानन्द जयसिंह , कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा की अनुशंसा से इस नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी और सर्वसम्मति से तखतपुर इकाई के मुख्य पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है, जिसके अंतर्गत डॉ. राजन ताम्रकार को तखतपुर इकाई का अध्यक्ष (President) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही व्यापारिक हितों की रक्षा और संगठन के सुचारू संचालन के लिए पूरी कार्यकारिणी की जिम्मेदारी तय की गई है।
तखतपुर इकाई की नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है:
- संयोजक: श्री अनिल सिंह ठाकुर
- अध्यक्ष: डॉ. राजन ताम्रकार
- मुख्य सलाहकार: श्री पारस राम मगलानी, श्री काशी अग्रवाल
- उपाध्यक्ष: श्री रवि हुरा, श्री मनोज सोनी, श्री प्रमोद अग्रवाल
- महासचिव: श्री परवेज भारमल
- कोषाध्यक्ष: श्री प्रहलाद अग्रवाल
- संयुक्त सचिव: श्री सूर्यकांत सोनी
- संगठन सचिव: श्री राजपाल सिंह खनूजा, श्री राजेश पाली
- कार्यकारिणी सदस्य: श्री राजकुमार साहू, श्री प्रभदीप सिंह बग्गा, श्री राजेश कुमार अग्रवाल
इस नई कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्ष 2026 से 2028 तक रहेगा।
जिला अध्यक्ष श्री हीरानन्द जयसिंह ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि तखतपुर क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी व गतिशील बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह नई टीम कैट (CAIT) के उद्देश्यों और नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को हल करने और व्यापारिक हितों को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र अजमानी , दिलीप खेंडेलवाल, प्रदेश सचिव अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल,कैट बिलासपुर कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल , परमजीत उबेजा, प्रमोद वर्मा, प्रवीण सलूजा हरदीप होरा, नितिन सलूजा, अरविंद वर्मा , संतोष पांडे , राकेश सैनी , राजेंद्र सिंह कैट युवा अध्यक्ष भरत ऋषि , युवा सचिव भरत केरवानी, युवा कोषाध्यक्ष विशाल विधानी सहित शीर्ष नेतृत्व ने भी तखतपुर इकाई के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को इस नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।