बिलासपुर में 101 कन्याभोज संपन्न, NGO महागठबंधन परिवार ने दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश

नवरात्र के पावन अवसर पर बिलासपुर के न्यू सरकंडा स्थित चटर्जी सिंधी धर्मशाला में NGO महागठबंधन परिवार द्वारा 101 कन्याभोज का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम नवरात्र सप्तमी के शुभ दिन शनिवार को आयोजित किया गया था, जिसमें 101 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें हलवा-पूरी, खीर और प्रसाद का भोजन कराया गया। कन्याओं के चरण धोकर, तिलक लगाकर उनका आशीर्वाद लिया गया।

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। इस अवसर पर समस्त NGO महागठबंधन परिवार के सदस्य, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कन्याभोज के बाद सभी कन्याओं को उपहार देकर विदा किया गया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *