बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ : राजेन्द्र सिंह राजपूत के हाथों हुआ “तीसरे लोग” व “अंतरन काव्य सरोवर” का लोकार्पण

बिलासपुर। शहर के जाने-माने ख्यातिप्राप्त डीसीटी रियल स्टेट डेवलपर के डायरेक्टर राजेन्द्र सिंह राजपूत के हाथों साहित्यिक धरोहर के रूप में दो महत्वपूर्ण पुस्तकें पहुँचीं।

इस गरिमामय अवसर पर पुस्तक भेंट एवं लोकार्पण कार्यक्रम राजेन्द्र जी व उनकी पूरी टीम की गरिमामय उपस्थिति में भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

श्रीसूर्य पुष्पा फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों के माध्यम से ये पुस्तकें पहुँचाई गईं, जिसमें फाउंडेशन के गौरव शुक्ला जी विशेष रूप से मौजूद थे।

इस अवसर पर राजेन्द्र जी ने श्रीसूर्य पुष्पा फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों एवं आदरणीय श्री केशव शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार व उपन्यासकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए साहित्य के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

इसी अवसर पर उपन्यास “तीसरे लोग” व काव्य संग्रह “अंतरन काव्य सरोवर” का भव्य लोकार्पण हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *