पुरानी रंजिश को लेकर कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला

बिलासपुर. शहर के पुराने बदमाश मैडी गिरोह के आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। तारबाहर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला किया गया है। घटना का पूरा दृश्य सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। गुंडा बदमाशों का आतंक शहर में खुलेआम चरम पर है। पुराने बदमाश मेडी और वसीम खान के गैंग के बीच जानलेवा हमला हुआ है। पुलिस के डर से बेखौफ बदमाशों ने हथियारों से लैस होकर एक युवक पर हमला किया। उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई। लेकिन वो बच गया। यह पूरी वारदात घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
वारदात शनिवार रात करीब 1:30 बजे के आसपास हैवंस पार्क इलाके में हुई है। तारबहार थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान भी कर ली गई है। सभी बिलासपुर शहर के पुराने बदमाश हैं। हमला भास्कर वर्मा नाम के युवक पर किया गया। बुरी तरह से घायल वर्मा का हाथ फ्रैक्चर है।

न्यायधानी से देर रात दो गुटों के बीच गैंगवार की घटना सामने आई है जहां पुरानी रंजिश के चलते दो गुट हुए आमने सामने हो गए और एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए फरसा और अन्य हथियार के साथ हमला कर उसे घायल कर दिया गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। इस घटना के बाद घायल युवक को आनन फानन में इलाज के अस्पताल ले जाया गया। जहा उसका इलाज चल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *