
_डॉ.रश्मि सिंह ने कहा कि, हवा और पानी जीवन के लिए अनिवार्य घटक है और ये दोनों पेड़-पौधों से जुड़ा हुआ है। पेड़ से मिलने वाली शुद्ध ऑक्सीजन से ही हमारा जीवन चलता है। उन्होंने कहा कि, पर्यावरण संरक्षण के लिए हमारे कर्तव्य के बारे में संविधान में भी उल्लेख है। हम सभी का कर्तव्य है कि, पर्यवरण का संरक्षण करें। जहां भी जगह मिले वहां पौधा लगाना चाहिए और उसकी भली-भांति सुरक्षा और देख-रेख भी करें।_
