चलती कार पर लगी आग बैंककर्मी ने कूदकर जान बचाई

धमतरी। सड़क पर चलती कार में अचानक आग लग गयी और कार आग का गोला बन गई। अचानक चलती कार में आग लग गई जिससे इलाके में हड़कंप मच गया कार में सवार दो लोगों ने तुरंत कुदकर जान बचाई यह हादसा धमतरी इलाके के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुँची

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा रायपुर से धमतरी आते वक्त हुआ। कार में सवार सभी बैंक कर्मचारी थे और 6 माह पूर्व महिंद्रा XUV 300 लिए थे। आग लगने का कारण स्पष्ट नही हुआ है मौके पर पहुँच कर पुलिस के द्वारा आग पर काबू पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *