
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद इलाके से बड़ी खबर सुनने मिल रही है। सवारी गाड़ी में अचानक से आग लग गई। आलम यह रही कि वाहन में सवार बच्चे, महिला समेत 12 लोग किसी तरह जान बचाने में सफल रहे। घटना बालोद इलाके की तरोद की है बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी यात्री डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर अपने घर लखनपुरी वापस लौट थे। तभी यह हादसा हो गया किसी की जान हानि नही हुई ये अच्छी खबर है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तरौद के समीप वाहन से अचानक आइल लीकेज होने की वजह से वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते आग से गाड़ी बुरी तरह जल गई वाहन में बच्चे, महिला सहित कुल 12 लोग सवार थे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बालोद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घटना के डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। बताया गया है कि वाहन 12 सीटर फोर्स कंपनी की सवारी गाड़ी थी। गाड़ी में सवार सभी कांकेर जिले के लखनपुरी के रहने वाले थे, जो कि बीती सोमवार की रात 11 बजे डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने निकले थे, तभी घर वापस लौटते हुए यह हादसा हुआ।