
रतनपुर :: भैरव बाबा मंदिर में नौ दिवसीय जयंती पर रुद्र महायज्ञ का आयोजन 1 दिसंबर से किया जा रहा है समापन 9 दिसंबर को होगा मंदिर में महोत्सव की तैयारियां जोरों से चल रही है इस संबंध में भैरव बाबा मंदिर के पीठाधीश पंडित जागेश्वर अवस्थी ने बताया की भैरव बाबा मंदिर में जयंती महोत्सव रुद्र महायज्ञ एक दिसंबर से शुरू होगा प्रथम दिन कलश यात्रा वरुण देवता आवाहन पंचांग पूजा किया जाएगा इसके बाद दूसरे दिन देवता आवाहन पूजन एवं अग्नि प्रचलित किया जाएगा और उसके बाद तीसरे दिन आवाहित देवगण की पूजा हवन प्रारंभ 3 दिसंबर से होगा उसके बाद नित्य हवन पूजन किया जाएगा 4 दिसंबर को भैरव बाबा जयंती पर विशेष हवन पूजा किया जाएगा नित्य हवन पूजन किया जाएगा यज्ञ पूर्ण आहुति 8 दिसंबर को किया जाएगा कन्या भोजन ब्राह्मण भोजन एवं सामूहिक भंडारा नौ दिसंबर को किया जाएगा।
