बिलासपुर में सब्जी का ठेला लगाने वाले युवक पर कार चालक ने की दबंगई देखिए वीडियो

संस्कारधानी में सब्जी ठेला लगाने वाले युवक पर कार चालक ने हाथापाई की मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाने क्षेत्र का है जहां पर तिफरा ओवर ब्रिज के पास सब्जी ठेला लगाने वाले ओकेश्वर साहू पर कार चालक ने हाथापाई की सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सब्जी लगाने वाला युवक अपने ठेले को लेकर साइड पार कर रहा था इसी दौरान नीले कलर की कार तिफरा की ओर आ रही थी चालक ने रास्ता न मिलने पर अपनी दबंगई दिखाते हुए सब्जी लगाने वाले युवक पर हाथापाई करते हुए साफ दिख रहा है अच्छा यहीं है हमारी संस्कारधानी जहां एक गरीब मेहनतकश सब्जी लगाने वाले युवक पर दबंगई किया जा रहा है वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है पर जानकारी यह भी मिली है कि और पीड़ित ओकेश्वर साहू द्वारा किसी भी प्रकार की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज नहीं की गई है इस वजह से आरोपी कार चालक पुलिस के चंगुल से बाहर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *