

छत्तीसगढ़ में आज सीएम के नाम को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया । आज विधायक दल की बैठक में सभी विधायक के मौजुदगी में भाजपा के रायपुर स्थित ऑफिस में फैसला आ गया । भाजपा के पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम रायपुर में नव निर्वाचित विधायकों के मुख्यमंत्री नाम तय कर दी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे।
परिचय–मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्म छत्तीसगढ़ राज्य में जशपुर जिले के बगिया गांव में किसान परिवार राम प्रसाद साईं वह जसमनी देवी के घर हुआ था आपने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी जशपुर छत्तीसगढ़ में प्राप्त की उन्होंने 1991 में कौशल्या देवी से शादी की आपको एक बेटा और दो बेटियां हैं पेशे से किसान से राजनीतिज्ञ बने विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ सरकार में कई अहम पदों पर रह चुके हैं