
बिलासपुर/ आज राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप के अगुवाई में जिले में निवासरत विधायको से उनके निवास एवम कार्यालय में जाकर बिलासपुर विधायक माननीय अमर अग्रवाल , बिल्हा विधायक माननीय धरम लाल कौशिक , तखतपुर विधायक माननीय धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक माननीय सुशांत शुक्ला जी से सौजन्य मुलाकात कर बधाई एवम शुभकामनाएं प्रेषित किया
राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ ने अपनी समस्याओं पर भी चर्चा किया जिसमे हड़ताल अवधी में जो पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जी एवम अन्य विधायको द्वारा पंडालों में आकर सहयोग दिए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किए एवम अपनी मूलभूत समस्याओं को भी विस्तार से कंडिका वार बताया गया जिसमे प्रमुख रूप से वरिष्ठता के आधार पर पटवारी से राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति, वेतन विसंगति, संसाधन की कमी से अवगत कराया गया, मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त किए जाने, तकनीकी घोषित किए जाने, योग्यता स्नातक किए जाने सहित सामान्य छोटी छोटी समस्याओं से अवगत कराया गया जिसमे विधायको के द्वारा अपनी सहमति जताई और जल्द समस्याओं के निराकरण के संबंध में योजना तैयार कर समस्याओं का शीघ्र निराकरण किए जाने का आश्वशन प्रदान किए।
आज की इस भेट मुलाकात कार्यक्रम में आलोक तिवारी प्रमोद टंडन, ब्रजेश राजपूत,अशोक बंजारे, धर्मेंद्र यादव राजकुमार पटेल,प्रशांत वर्मा सूर्यप्रकाश शुक्ला, सुशील खांडे रोहित कौशिक, जितेंद्र पोर्ते, भानुप्रताप साय पटवारी गण उपस्थित रहे जिसकी जानकारी देव कश्यप जिलाध्यक्ष राजस्व पटवारी संघ बिलासपुर द्वारा दिया गया।


