
छत्तीसगढ़ में जल्द ही मंत्रियों के शपथ दिलाने की जानकारी मिल रही है सूत्रों के अंदर खाने से जानकारी मिली है कि, दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के नाम लगभग फायनल कर लिया गया है प्रदेश प्रभारी के निवास में नामो पर रविवार दिनभर मंथन चला है, क्षेत्रीय और जाति समीकरण के मुताबिक सरगुजा संभाग से रामविचार नेताम, बिलासपुर संभाग से ओ पी चौधरी और धरमलाल कौशिक, रायपुर संभाग से बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, खुशवंत साहेब, राजेश मूणत दुर्ग संभाग से गजेंद्र यादव,बस्तर संभाग से लता उसेंडी,केदार कश्यप, किरण देव शामिल हो सकते है.. चर्चा यह भी है कि, कैबिनेट में नए चेहरे को दिया जाएगा मौका