
बिलासपुर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत बिलासपुर निगम क्षेत्र की राशन दुकानों में 12 और 13 फरवरी को आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर इसकी तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय पार्षदों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर बचे लोगों का कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। अभियान अभियान के पहले दिन 12 फरवरी को निगम के वार्ड क्रमांक 1 से 35 तक और दूसरे दिन 13 फरवरी कोवार्ड 36 से 70 तक बनाया जायेगा। सवेरे 10 बजे से शाम 6 बजे तक यहां कार्ड बनाए जायेंगे। गौरतलब है कि शहर में रहने वाले करीब 2 लाख 14 हजार लोगों ने आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाए हैं शहर में काफी यैसे लोग है जिनका आयुषमान कार्डह नही बना है जिसके कारण लोग सरकार की योजना से वंचित रह जाते है इसके लिए जागरूक भी करना है ताकि लोगो को पता हो कि पंजीकृत अस्पताल में 5 लाख तक इलाज की सुविधा मुफ्त दी जाती है इसके लिए जोर दिया गया है आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशनकार्ड ओर आधारकार्ड बस लगना है बैठक में निगम आयुक्त अमित कुमार, सीएमएचओ डॉ. श्रीवास्तव, डीईओ टीआर साहू, डीपीएम पियुली मजूमदार सहित एसडीएम, तहसीलदार, जोन कमिश्नर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।