
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, आज भी कई इलाकों में जमकर बरसेगे बादल,
द्रोणिका और चक्रीय चक्रवाती घेरे के कारण सोमवार को लगातार तीसरे दिन रात में जमकर बारिश हुई। इसके कारण तापमान में गिरावट आई। मंगलवार को 6 बजे से शाम लगातार बारिश हो रही है
मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है। सोमवार को सुबह की शुरुआत में आकश मेघमय रहा। दिनभर धूप-छांव का दौर चला। करीब 7 बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई और 45 मिनट तक बारिश होती रही। इससे शहर फिर मंगलवार को सुबह से बदल छाए रहे फिर 6 बजे शाम को झमाझम बारिश हो रही है पानी पानी Bilaspur) की सड़कें तरबतर हो गई। तापमान में गिरावट आई। सामान्य से 6 डिग्री कमी के साथ अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।
तापमान में बढ़ोतरी की संभावना कम…
मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिमी विदर्भ और उसके आसपास फैला है। एक द्रोणिका दक्षिण तमिलनाडु से पश्चिमी विदर्भ तक फैली है। एक द्रोणिका झारखंड से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक फैली है। इसके साथ ही प्रदेश में प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है। इसके प्रभाव से प्रदेश में 20 मार्च को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने ,गरज चमक के साथ छींटे पड़ने अंधड़ चलने, वज्रपात होने और ओला वृष्टि होने की संभावना है। मध्यम वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से कांकेर जिले और आसपास है आगे अभी बारिश की संभावना है

