निजात मिशन में भागीदारी का निर्णय नारी सशक्त महासंघ संगठन घुटकू की महिलाओं द्वारा

निजात मिशन में भागीदारी का निर्णय, नारी सशक्त महासंघ संगठन घुटकू की महिलाओं ने मिशन निजात अभियान के तहत गांवों में हो रही नशाखोरी के खिलाफ पुलिस प्रशासन के सहयोग से अभियान चलाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया है,इसके लिए आज संगठन की महिलाओं ने कोनी थाने में इस आशय का आवेदन पत्र भी दिया है जिसमें गांवों में घूम घूमकर नशाखोरी पर अंकुश लगाने की बात लिखी गई है।नारी सशक्त महासंघ संगठन की महिलाओं ने डंडा रैली निकाल कर सहभागिता की जरुरतों पर बल दिया है,उनके ऐसे कार्यों के संचालन से गांव में निःसंदेह नशाखोरी एवं शराब की अवैध बिक्री पर प्रतिबंध जरुर लगेगी,आज के इस ज्ञापन देने वालों में इसकी अध्यक्ष बिलसिया पटेल सहित संगठन की सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *