लोकसभा निर्वाचन तृतीय चरण के चुनाव संपन्न,

लोकसभा निर्वाचन तृतीय चरण के चुनाव संपन्न आज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 05 के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया, जिसमें मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, सुबह सात बजे से जारी मतदान शाम छः बजे और कहीं-कहीं सात बजे तक चला, आज मौसम सुबह सुहाना था जिससे मतदाताओं में सुबह काफी जोश था, जिला प्रशासन द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किये गये प्रयासों से भी वोटिंग प्रतिशत में वृद्धि हुई है, मतदान पश्चात मतदान दलों द्वारा मतदान सामग्री जमा करना प्रारंभ हो गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 28तखतपुर के संगवारी बूथ क्रमांक 149 भरनी की सामग्री सबसे पहले जमा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *