थाना सिविल लाईन क्षेत्रान्तर्गत यादव मोहल्ला , मंगला में मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना सिविल लाइन पुलिस को  निधि केवट पिता सुखीराम केवट  का शव मंगला चौक स्थित शत्रुहन उर्फ बप्पी के  घर में होने की सूचना प्राप्त हुई ।सूचना पर तत्काल घटनास्थल पर थाना प्रभारी एवम अन्य स्टाफ मौके पर पहुचे प्रथमदृष्टया मामला हत्या के प्रतीत होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय को घटना के बारे में अवगत कराया गया ।पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कार्यवाही दौरान ही पुलिस को पता चला कि मृतिका अपने मित्र शत्रुहन पटेल के चखना दुकान में काम करती थी और उसी के साथ रहती थी। घटना बाद से ही शत्रुहन पटेल फरार था जिसे पकड़ने के लिए तत्काल टीम गठित कर रवाना की गई।शत्रुहन पटेल जिला छोड़ने की फिराक में था जिसे बाइक से पीछा करते  हुए पुलिस टीम ने धर दबोचा। पूछताछ के दौरान शत्रुहन पटेल ने निधि केवट से रात्रि में आपसीv विवाद पर मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया । आरोपी शत्रुहन पटेल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य के साथ ही थाना सिविल लाइन के समस्त स्टाफ की प्रशंसा की है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *