

“चेतना” के दूसरे चरण का आज विधिवत शुभारम्भ सी0एम0डी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के मुख्यआतिथ्य में हुआ।
इस अवसर पर रजनेश सिंह ने कहा कि – “चेतना विरूद्ध साइबर फ्रॉड” इस पर एक सप्ताह तक विभिन्न स्तर पर शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को ऐसे अपराधों के प्रति जागरूक किया जाएगा और इस कार्यक्रम की विशेषता यह है कि यह पूर्णत सामुदायिक पुलिसिंग पर आधारित होगा
पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि- जिस प्रकार आप सभी का चेतना के प्रथम चरण में यातायात जागरूकता में सहयोग मिला,उसी प्रकार इस कार्यक्रम में भी आप सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें ताकि जन-जन तक लोगों में “साइबर फ्रॉड” के प्रति चेतना का प्रसार होऔर नित्य साइबर के माध्यम से जो भोले- भाले लोग ठगे जा रहे हैं वह इन अपराधों का शिकार होने से बच सकेl

कार्यक्रम में उमेश गुप्ता (सी0एस0पी0 सिविल लाइन) ने जनसमूह को प्रोजेक्टर पावर प्वाइंट के माध्यम से चल चित्र,आंकड़ों,अपराध विवेचना,साइबर से बचने के लिए बहुत ही सरल भाषा,सुबोध तरीके से जानकारी दी


आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, सी0एम0डी0 महा विद्यालय के चेयर मैन श्री संजय दुबे तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी (ट्रैफिक) एडिशनल एस0पी0 नीरज चंद्राकर,(शहर) एडिशनल एस0पी0उमेश कश्यप, एडिशनल एस0पी0अर्चना झा,एडिशनल एस0 पी0 एडिशनल अनुज कुमार, एडिशन एस0पी0गरिमा द्विवेदी, सी0एस0पी0 पूजा कुमार, सी0एस0पी0 उमेश गुप्ता के साथ-साथ सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य,जिले के तमाम एन0जी0ओ0 समूह व समिति तथा सी0एम0डी0 महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं संस्थाओं के लोगों ने उपस्थिति रही एव बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया।
