
तहसीलदार सकरी ने एक करोड़ के मानहानि का दावा ठोका, तहसील सकरी में पदस्थ तहसीलदार अश्वनी कंवर के द्वारा दिनांक 30/6/2024 को डंकाराम डाटकाम में उनके विरुद्ध आधारहीन तथ्यों के आधार पर छापे गए न्यूज से क्षुब्ध होकर डंकाराम डाटकाम के एडीटर इन चीफ दिलीप अग्रवाल पिता बैजनाथ अग्रवाल निवासी गीतांजलि सिटी, सरकंडा थाने के पीछे, बिलासपुर को अपने अधिवक्ता संतोष भारत के माध्यम से एक करोड़ रुपए के मानहानि एवं एफआईआर दर्ज कराने संबंधी पंजीकृत सूचना पत्र भेजा है, उन्होंने श्री सूर्या पुष्पा पोर्टल न्यूज को इस संबंध में बताया कि जिस न्यूज का प्रकाशन किया गया है वह बेबुनियाद, आधारहीन एवं झूठा है,इस न्यूज के छपने से उनके मान सम्मान को ठेस पहुंची है, अगर उस न्यूज का खंडन उक्त न्यूज चैनल के द्वारा नहीं किया जाता है तो वे निश्चित रूप से कोर्ट जाने को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जवाबदारी डंकाराम डाटकाम की होगी।

